‘Comedy Nights With Kapil’ शो में हुआ “Jazbaa” का प्रमोशन

0
38

अभी हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिनेता इरफान खान अपनी आगामी फिल्म “जज्बा” के प्रमोशन करने के लिए मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के चर्चित कॉमेडी टीवी शो “कॉमेडी नाइट्स विद कपिल” के सेट पर पहुंचे।

बता दें कि यहाँ कपिल और उसकी पूरी टीम ने ऐश्वर्या और इरफान के साथ काफी मौज मस्ती की। पिछले शुक्रवार कपिल शर्मा की भी डेब्यू फिल्म “किस किसको प्यार करू” भी रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।

ऐश्वर्या फिल्म में एक वकील की भूमिका में होंगी। आपको बता दें कि फिल्म ‘जज्बा’ संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही है और फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा इरफान खान और शबाना आजमी भी किरदार निभा रहे है।

फिल्म में ऐश्वर्या के साथ मशहूर अभिनेता इरफान खान मुख्य किरदार निभा रहे है। शबाना आजमी भी फिल्म में नजर आएंगी। ये फिल्म साउथ कोरियाई फिल्म “Seven Days” की रीमेक है।

 

इस फिल्म के साथ ऐश्वर्या एक लम्बे समय के बाद फिल्मी परदे पर वापसी कर रही है जिसे लेकर ऐश्वर्या के चाहने वाले उनकी इस फिल्म के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। फिल्म 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जायेगी।

comedy nights with kapil 2

comedy nights with kapil

jazbaa

LEAVE A REPLY