‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म के साथ रिलीज नहीं होगा, ‘जज्बा’ का ट्रेलर

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म बजरंगी भाईजान जल्द ही सिनेमाघरों में 17 जुलाई को रिलीज़ होनी वाली है। बजरंगी भाईजान का ट्रेलर 18 जून को रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर और अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदार में है।अभी कुछ दिनों पहले खबर थी की ऐश्वर्या राय की आने वाली फिल्म ‘जज्बा’ का ट्रेलर फिल्म बजरंगी भाईजान की रिलीज के साथ ही जारी कर दिया जायेगा।

अभी खबर है कि जज़्बा फिल्म का ट्रेलर ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म के साथ रिलीज नही होगा। जज्बा फिल्म में ऐश्वर्या राय और अभिनेता इरफ़ान खान मुख्य किरदार में है। फिल्म जज्बा में इरफ़ान खान और ऐश्वर्या राय का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ हो चुका है। फिल्म जज्बा संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी है।

bajrangi bhaijaan