ऐश्वर्या राय अपनी आगामी फिल्म “जज्बा” में गाएंगी गाना
ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म “जज्बा” से एक लम्बे समय बाद फ़िल्मी परदे पर कमबैक कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता इरफ़ान खान मुख्य किरदार निभा रहे है।
खबर है कि फिल्म जज्बा में ऐश्वर्या राय गाना गाती हुई नजर आएँगी। आपको बता दे कि इससे पहले भी कई फिल्म स्टार्स जैसे आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, श्रद्धा कपूर, सलमान खान, आयुष्मान खुराना जैसे और कई सेलेब्स अपनी अपनी अभिनीत फिल्मो में गाना गा चुके है। और अब ऐश्वर्या भी इस लिस्ट में जुड़ने जा रही है।
फिल्ममेकर के पास ऐश्वर्या के लिए एक बहुत ही अच्छा गाना है। आपको बता दे कि फिल्म ‘जज्बा’ संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही है। ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म की रीमेक फिल्म है। फिल्म 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।






















