तमिलनाडु की सीएम और पूर्व एक्ट्रैस जयललिता की हालात बेहद गंभीर और नाजुक बताई जा रही हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई फ़िल्मी स्टार्स ने भी उनके स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्राथना की हैं।
आपको बता दें कि जयललिता को बीते रविवार शाम दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह आईसीयू में भर्ती हैं और विशेषज्ञ चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी हालत बहुत ही नाजुक हैं।
My prayers for #Jayalalithaa ji! #PrayForAmma
— Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks) December 5, 2016
#Jayalalithaa #JayaHealth
praying for a recovery. Please be responsible & dont spread rumours.— Narendra Modi (@narendramodi177) December 5, 2016
Tensed !!! Let’s hope for miracle #pray for #AMMA #jayalalithaa #leader #CM #tamilnadu 🙏
— RAAI LAXMI (@iamlakshmirai) December 4, 2016
गौरतलब है कि राजनीति में आने से पहले जयललिता एक्ट्रेस हुआ करती थीं। जयललिता ने अपने फ़िल्मी करियर में 130 फ़िल्में की हैं। 1961 में अंग्रेजी फिल्म ‘Episite’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली जयललिता 1980 तक लगातार साउथ इंडस्ट्री पर राज करती रही हैं।
गौरतलब है कि तमिल सिनेमा में स्कर्ट पहनने की शुरुआत जयललिता ने ही की थी।खास बात यह है कि उनकी पहली फिल्म को एडल्ट (A) सर्टिफिकेट मिला था और उससे भी दिलचस्प है कि वे खुद इस फिल्म को नहीं देख पाई थीं। इसका कारण था उनका टीनएजर होना। जयललिता की लाइफ के ऐसे ही फैक्ट्स पर डालते हैं एक नजर।
जब वे मात्र 15 साल की थीं, तभी उनकी मां ने उन्हें फिल्मों में जाने के लिए प्रेरित किया। इसी उम्र में उन्होंने कन्नड़ भाषा की फिल्म ‘Chinnada Gombe'(1964) में काम किया। अगले ही साल यानी 1965 में उन्होंने तमिल सिनेमा में फिल्म ‘Vennira Aadai’ से एंट्री ली। इसी साल तेलुगु सिनेमा में ‘Manushuru Mamathalu’ से अपनी अदाओं का जलवा दिखाना शुरु किया।


























