Jaya Bachchan का स्टूडेंट्स पर फूटा गुस्सा, लगाई फटकार

0
63

अपने सख्त मिजाज के लिए जाने जानी वाली अभिनेत्री-सांसद जया बच्चन का एक बार फिर से गुस्से से भरा रूप सामने आया है।  इस बार उनका गुस्सा फोटोग्राफर्स और स्टूडेंट्स पर निकला है। दरअसल आपको बता दें कि वह एक कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रही थी, परंतु तभी उनका गुस्सा फोटोग्राफर्स और स्टूडेंट्स पर टूट पड़ा।

जब वह मंच पर बात कर रही थी तब उनकी तस्वीरें ली जा रही थी और मोबाइल फोन और कैमरे की फ्लैश उन्हें परेशान कर रहे थे।  तभी अचानक जया ने अपनी बात रोकते हुए गुस्से से कहा कि तस्वीरें लेना बंद कीजिये। इसके बाद उन्होंने माइक्रोफोन पर कहा कि ये लाइट मेरी आँखों में चमकती है और मुझे इससे नफरत है।

उन्होंने स्टूडेंट्स और फोटोग्राफर्स को डांट लगाते हुए कहा कि भारत में लोगो को फोटो खींचने के मैनर्स नहीं आते।  आपके हाथ में मोबाइल फ़ोन का कैमरा होने से आपको किसी से इजाजत लिए बगैर तस्वीरें खींचने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा वह मंच पर तब तक बात नहीं करेंगी जब तक उनकी फोटो खींचना बन्द नहीं होगा। जया ने कहा, ‘मुझे अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं है। ‘

jaya bachchan

SHARE

LEAVE A REPLY