Jai Gangaajal का बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताह
प्रियंका चोपड़ा अभिनीत ‘जय गंगाजल’ को प्रियंका चोपड़ा की विदेश में अर्जित की लोकप्रियता का खास लाभ नहीं मिला है। फिल्म का पहले सप्ताह का कलेक्शन औसत से कम रहा है। हालांकि फिल्म के निर्माता ने फिल्म को बेचकर मुनाफा कमाया है।
फिल्म 18 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। प्रिंट और प्रचार सहित इसकी लागत 25 करोड़ रुपये है।फिल्म ने पहले दिन 5.50 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 6.25 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 6.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 3.75 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 3.30 करोड़ रुपये, छठे दिन 2.60 करोड़ रुपये और सातवे दिन 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
सप्ताह का कुल कलेक्शन होता है 30.15 करोड़ रुपये।फिल्म को कुछ प्रदेशों में कर मुक्त (टैक्स फ्री) कर दिया गया है जिसका लाभ मिल सकता है।
Click Here…Watch “Jai Gangaajal” Box Office Collection, Earnings Day Wise
















