बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म “जग्गा जासूस” काफी समय से बीच में ही अटकी हुई है। ना ही फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है और ना ही रिलीज का कुछ पता है। ये फिल्म काफी समय से सुर्ख़ियों में बनी हुई है।
खबर थी कि “जग्गा जासूस” में गोविंदा का रोल था जिसके चलते उन्हें फिल्म में लिया गया और बाद में उन्हें फिल्म से हटा दिया गया। उधर दूसरी तरह फिल्म की लीड एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी अपने फिल्म में लुक से नाखुश है।
बता दें कि इस फिल्म का निर्माण रणबीर कपूर और फिल्म निर्माता अनुराग बासु ने मिलकर किया है। रणबीर ने अनुराग बसु के साथ सुपरहिट फिल्म बर्फी में काम किया था ।फिल्म बर्फी की कामयाबी के बाद अनुराग के काम से रणबीर इतने खुश हुए कि वह उनकी अगली फिल्म‘जग्गा जासूस’ के सह निर्माता बन गए।
बता दें कि ये फिल्म रणबीर कपूर के लिए बहुत ही अहम फिल्म है क्योंकि इस फिल्म में रणबीर का काफी पैसा लगा हुआ है। लेकिन ये फिल्म पिछले दो सालो से अटकी पड़ी है। फिल्म की शूटिंग भी पूरी नहीं हुई है।


























