बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की अभिनीत फिल्म ‘जग्गा जासूस’ शूटिंग में देरी की वजह से लंबे समय से बीच में ही अटकी हुई थी। लेकिन अब खबर है कि फिल्म की रिलीज डेट फाइनल हो गयी है।
अब ये फिल्म अगले वर्ष 2017 में 7 अप्रैल को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। फिल्म के सह निर्माता ने बताया कि यह फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज होगी।
बता दें कि रणबीर और कैटरीना दोनों के ब्रेकअप की वजह से फिल्म की शूटिंग को कई बार टालना पड़ा जिससे इसकी रिलीज में लगातार देरी होती रही। ये फिल्म रणबीर कपूर की पहली होम-प्रोडक्शन फिल्म है। ‘जग्गा जासूस’ का निर्देशन अनुराग बासु कर रहे है।



























