Salman की ‘Kick 2’ के लिए Jacqueline और Lisa में हुई हाथापाई
बॉलीवुड की अभिनेत्री लीजा हेडन और जैकलिन फर्नांडीज के बीच हुई हाथापाई का वीडियो सामने आया है। जिसमे वे एक दूसरे पर लात-घूसे चला रही हैं। जैकलीन और लीजा के बीच एयरपोर्ट पर हवाई जहाज में चढऩे को लेकर झगड़ा हुआ। कभी जैकलीन लीजा को कमर से खींचकर पीछे धकेलती तो कभी लीजा दूसरी अभिनेत्री जैकलीन को लात मारकर नीचे कर देती।
लेकिन आपको बता दें कि ये सब मजाक था और ये वीडियो अभिनेता अक्षय कुमार ने रिकॉर्ड कर शेयर की थी। दरअसल इन दिनों ये स्टार्स अपनी आगामी फिल्म`“हाउसफुल 3” के लिए सुर्ख़ियों में बने हुए है और फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।
बता दें यह सब मजाक था। वीडियो पोस्ट करते हुए अक्षय ने कैप्शन लिखा- जैकलीन और लीजा के बीच सलमान खान की ‘किक 2’ के लिए कॉम्पिटिशन चल रहा है।

















