खबर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत साथ में एक नयी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। वह डायरेक्टर तरुण मनसुखानी की अगली फिल्म में एक साथ नजर आ सकते हैं।
गौरतलब है कि सुशांत इस वर्ष इंडियन क्रिकेट वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में बतौर लीड रोल में नजर आये थे। और इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी।
आपको बता दें कि तरुण मनसुखानी ने फिल्म ‘दोस्ताना’ का निर्देशन किया था और उन्होंने फिल्म ‘कभी अलविदा न कहना’, ‘कभी ख़ुशी कभी गम’ और फिल्म ‘कुछ कुछ होता हैं’ में बतौर असिस्टेन्ट डायरेक्टर काम किया हैं।

























