Jacqueline घिरी विवादों में, सेंसर बोर्ड तक पंहुचा मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज अभी तक विवादों में नहीं आई है लेकिन अभी हाल ही में हुए एक मामले में जैकलीन विवादों में घिर गयी है उन पर सिख समुदाय नाराज है और मामला सेंसर बोर्ड तक पहुंच गया है।

दरअसल आपको बता दें कि ये विवाद अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म “ढिशूम” को लेकर हुआ है। लेकिन ये विवाद जैकलीन से जुड़ा है। फिल्म ‘ढिशूम’ का एक गाना ”सौ तरह के’‘ उन पर फिल्माया गया है।

इस गाने में जैकलीन अपनी कमर में ‘कृपाण’ लटकाए नजर आ रही है। जिसे सिख समुदाय बहुत ही पवित्र मानता है। इसी को लेकर सिख समुदाय ने इस पर आपत्ति जताते हुए मामला सेंसर बोर्ड तक पंहुचा दिया है।

खबर है कि शिरोमणि अकाली दल द्वारा संचालित दिल्ली सिख गुरूद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने अनुचित तरीके से कृपाण के प्रयोग पर आपत्ति जताई है। इस मामले पर गुस्साए कमेटी के जनरल सेकेटरी मजिंदर सिंह सिरसा ने फिल्म ढिशूम के प्रोड्यूसर और सेंसर बोर्ड को एक खत भी लिखा है। उन्होंने इस खत में कहा है कि अगर फिल्म से इस गाने को नहीं हटाया गया तो वह कानूनी कार्यवाही करेंगे।

सिरसा ने इस खत में लिखा है कि अर्ध नग्न जैकलीन को को स्टार जॉन अब्राहम और वरुण धवन के साथ कृपाण लिए डांस करते दिखाया गया है। जो उन्होंने अपनी कमर पर लटका रख है। उन्होंने कहा कि ये गाना बेहद आपत्तिजनक है और सिख सिद्धांतो और परम्पराओं का अपमान है।

Watch the Teaser Of “Sau Tarah Ke” Video Song