जज बन छोटे पर्दे पर डेब्यू करेंगी Jacqueline

0
17

बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज जल्द ही छोटे परदे पर डेब्यू करने वाली हैं। जी हां सही सुना आपने, आपको बता दें कि जैकलीन मशहूर डांस रियलिटी शो “झलक दिखला जा” के शुरू होने जा रहे नए सीजन 9 से टीवी पर कदम रखेंगी।

वह शो में जज बनेंगी।  गौरतलब है कि इस शो के पिछले सीजन में गणेश हेगड़े, करन जौहर, लॉरेन गोटलिब के साथ बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर जज बने थे। इस बार शो में शाहिद की जगह जैकलीन ने ले ली हैं।

 

और खबर तो यह भी है कि शो के इस सीजन में लॉरेन शो का हिस्सा नहीं होंगी वही हेगड़े और कारन जौहर की वापसी हो सकती हैं।

jacqueline

SHARE

LEAVE A REPLY