बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने अभी हाल ही में “फिल्मफेयर” मैगजीन के लेटेस्ट इश्यू के लिए फोटोशूट करवाया है। मैगजीन के दिसंबर इश्यू के करवाए गए इस फोटोशूट में जैकलीन काफी हॉट लग रही है।
फोटोशूट के दौरान जैकलिन ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर भी बाते की। बता दें कि जैकलिन फिल्म “हाउसफुल” के बन रहे तीसरे संस्करण “हाउसफुल 3” में नजर आएँगी। फिल्म साजिद-फरहाद के निर्देशन में बन रही है।
अभी हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी हुआ था। फिल्म अगले वर्ष 2016, 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।






























