‘Judwaa 2’ में Varun के साथ काम करेंगी Jacqueline

0
549

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज फिल्म ‘जुड़वा’ के बन रहे सीक्वल ‘जुड़वा 2’ में वरूण धवन के साथ काम करती नजर आ सकती है। बता दें कि साजिद नाडियाडवाला अपनी सुपरहिट फिल्म जुड़वा का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। जुड़वा में सलमान खान, करिश्मा कपूर और रंभा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

डेविड धवन के निर्देशन में बनने वाली जुड़वा 2 के लिए वरूण धवन का चयन किया गया है। ‘जुड़वा 2’ में वरूण डबल रोल निभा रहे हैं। दोनों किरदारों के अपोजिट दो एक्ट्रेसेज की तलाश की जा रही है।

एक फीमेल लीड के लिए जैकलीन फर्नांडिस को लगभग फाइनल कर लिया गया है। जैकलीन फिल्म में वही किरदार निभाएंगीं, जो ओरिजिनल फिल्म में करिश्मा कपूर ने प्ले किया था, जबकि रंभा वाले रोल के लिए अभी एक्ट्रेस की तलाश जारी है। जैकलीन और वरूण, साजिद की पिछली फिल्म ‘ढिशूम’ में काम कर चुके हैं।

jacqueline with varun

SHARE

LEAVE A REPLY