Ishant Sharma ने बास्केटबॉल प्लेयर Pratima Singh से की सगाई
टीम इंडिया के फास्ट बॉलर इशांत शर्मा ने रविवार को बास्केट बॉल प्लेयर प्रतिमा सिंह के साथ सगाई कर ली। उन्होंने प्रतिमा सिंह को एक सेरेमनी के दौरान रिंग पहनाई।
आपको बता दें कि टीम इंडिया के कई प्लेयर हाल में ही सगाई या शादी कर चुके हैं। इसमें युवराज सिंह का नाम भी शामिल है, जिन्होंने सगाई की है। वहीं रोहित शर्मा, सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने साल भर के भीतर ही शादी की है।
रोहित शर्मा ने ट्विटर पर दोनों को सगाई के लिए बधाई दी। बता दें कि इशांत की मंगेतर प्रतिमा मूल रूप से वाराणसी की हैं और इंडियन वुमन्स नेशनल बास्केटबॉल टीम की प्लेयर हैं। वे पांच बहनें हैं। प्रशांति सिंह, दिव्या सिंह, प्रियंका सिंह, आकांक्षा सिंह और प्रतिमा।
खबर यह भी है कि जल्द ही दोनों की शादी की तारीख तय हो जाएगी इस साल के अंत में दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।




























