मशहूर अभिनेता इरफान खान की आने वाली फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ की रिलीज डेट आगे बढ़ गयी हैं। आपको बता दें कि फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म इस डेट को रिलीज नहीं हो रही हैं।
हिंदी मीडियम अब 12 मई की जगह 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म में इरफ़ान खान के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस Saba Qamar नजर आएँगी।

























