आठ टीमों का ही होगा आईपीएल: चेयरमैन राजीव शुक्ला
आपको बता दें कि आईपीएल फिक्सिंग मामले में गुरुनाथ मयप्पन, राज कुंद्रा, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की सजा पर लोढ़ा कमेटी ने अपना अहम फैसला सुना दिया है।
‘चेन्नई सुपर किंग्स’ और ‘राजस्थान रॉयल्स’ टीम पर दो साल का बैन लगा दिया है। चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक (बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष) एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन और राजस्थान रॉयल्स टीम के सह-मालिक राज कुंद्रा पर आईपीएल के लिए दो साल के बैन करने की सजा सुनाई गयी है।
इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा है कि टी-20 लीग आठ टीमों के साथ ही जोरदार वापसी करेगी। चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स टीमों के दो साल के निलंबन के बाद पूछे गए सवालों के जवाब में राजीव शुक्ला ने कहा कि हम आईपीएल को लेकर हमेशा विचारशील हैं और मैं आपको ये सुनिश्चित करता हूं कि अगला सीजन बड़ा सफल साबित होगा। और इसमें आठ टीम ही खेलने के लिए उतरेंगी।
राजीव शुक्ला ने कहा कि हम आईपीएल के प्रारूप में बदलाव नही कर सकते, ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ और ‘राजस्थान रॉयल्स’ पर बैन के बाद हम इसमें ६ टीमों का आयोजन नहीं कर सकते। इस बार भी आठ ही टीम आईपीएल में खेलेंगी।

















