आज होगा फैसला महाराष्ट्र में IPL 9 होगा या नहीं

आपको बता दें कि 09 अप्रैल से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल ) का नौवां सीजन शुरू होने जा रहा है। लेकिन आपको बता दें कि आईपीएल का आयोजन महाराष्ट्र में होगा या नहीं इस पर फैसला आज होना है।

बॉम्बे हाईकोर्ट में सूखा प्रभावित महाराष्ट्र में आईपीएल के आयोजन पर सवाल उठाने वाली याचिका पर सुनवाई होनी है।  बुधवार को हुई सुनवाई में बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि महाराष्ट्र में भयानक जल संकट है इसलिए आईपीएल के जो मैच मुंबई, पुणे और नागपुर में होने वाले हैं उन्हें बाहर कराया जाना चाहिए।

आईपीएल मैचों की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी । महाराष्ट्र में कम से कम 19 मैच खेले जाने हैं । आठवें सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस और नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच खेला जाएगा।

राइजिंग पुणे के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी हैं। जबकि दूसरा मुकाबला 10 अप्रैल को कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेला जाएगा।

आईपीएल के इस नए सीजन की दूसरी नई टीम गुजरात लॉयन्स अपना पहला मैच 11 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलेगी। मंगलवार 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा।

आईपीएल के लीग मैच में कुल 56 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद प्ले ऑफ शुरु होगा प्ले ऑफ 24, 25 और 27 को खेला जाएगा। 29 मई को आईपीएल का फाइनल खेला जाएगा। IPL 2016…Complete Schedule…..

ipl