IPL 9 (2016) Suresh Raina बने “गुजरात लायंस” के कप्तान
आईपीएल 9 (2016) (इंडियन प्रीमियर लीग) में राजकोट फ्रेंचाइजी की नयी टीम को “गुजरात लायंस” के नाम से जाना जायेगा। जिसके कप्तान सुरेश रैना और कोच ब्रेड होज होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले रैना आईपीएल की शुरूआत से ही “चेन्नई सुपरकिंग्स” के लिए ही खेलते आये है।
लेकिन बता दें कि लोढ़ा समिति ने इस फ्रेंचाइजी के अलावा राजस्थान रॉयलस को भी दो साल के लिए आईपीएल से निलंबित कर दिया है। जिसकी वजह से इस बार दो टीम नयी जोड़ी गयी है।
बता दें कि रैना के अलावा टीम में ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा, न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम, वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर इवेन ब्रावो और ऑस्ट्रेलिया के जेम्स फॉकनर को भी टीम में शामिल किया गया है।
बता दें कि बाकी के खिलाड़ी 6 फरवरी को होने वाली आईपीएल नीलामी में ख़रीदे जाएंगे।


















