आईपीएल के दसवें सीजन के लिए आज खिलाड़ियों पर पैसो की बारिश होने जा रही हैं। बता दें कि आज 20 फरवरी (सोमवार) को आईपीएल 10 के खिलाड़ियों की नीलामी होगी। ये नीलामी बंगलूरू में होगी।
आठ फ्रेंचाइजी 350 से अधिक खिलाड़ियों में से ज्यादा से ज्यादा कुल76 खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकती हैं। आज घरेलू सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों पर नजर रहेगी। इसके अलावा सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों पर भी फ्रेंजाइजी की नजर रहेगी।
आपको बता दें कि एक आईपीएल फ्रेंजाइजी में 27 खिलाडी शामिल किये जा सकते हैं।
इन खिलाड़ियों पर होगी नजर –
इशांत शर्मा – बेस प्राइज (2 करोड़)
मोहम्मद नबी – बेस प्राइज (30 लाख)
इरफ़ान पठान – बेस प्राइज (50 लाख)





























