‘इंडियन प्रीमियर लीग सीजन’ 10 का आयोजन पांच अप्रैल से शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है। (आईपीएल) 10 की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों की सीरीज 29 मार्च को समाप्त होने के बाद पांच अप्रैल से हो सकती है। इसके लिए खिलाड़ियों को खरीदने के लिए चार फरवरी को बेंगलुरु में बोली लगाई जाएगी।
आईपीएल संचालक परिषद की बैठक के बाद चेयरमैन राजीव शुक्ला ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी फैसला नहीं किया गया है जिससे उच्चतम न्यायालय से नियुक्त लोढ़ा समिति के नियमों का उल्लंघन हो। पिछले आईपीएल 2016 के नौवे सीजन का आयोजन नौ अप्रैल से किया गया था।
लोढ़ा समिति के एक निर्देश के तहत आईपीएल और अंतराष्ट्रीय श्रृंखला के बीच 15 दिन का अंतराल रखा जाएगा। इसके बाद चैयरमेन राजीव ने बताया कि आईपीएल 10 का आयोजन पांच अप्रैल से करने की योजना है। फ्रेंचाइजियों के लिए दुबई में कार्यशाला आयोजित करने का फैसला किया गया है। शुक्ला ने बैठक के बाद कहा कि संचालन संबंधी सभी विषयों पर चर्चा की जाएगी।
पिछले सीजन में पानी की समस्या के कारण महाराष्ट्र से कई मैचों को स्थानातरिंत किया गया था। इसलिए इस बार महाराष्ट्र के केंद्रों जैसे मुम्बई, पुणे, और नागपुर को टूर्नामेंट के दसवें सत्र के मैचों के लिए स्थानों को तय करने के लिए नए कदम उठाए जाएंगे।
आईपीएल का पिछले सीजन 9 अप्रैल से लेकर 29 मई तक चला था। इसका फ़ाइनल मैच टीम रॉयल चैलेंजर बंगलौर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ था जिसमे हैदराबाद की टीम आईपीएल के नौवे सीजन की विजेता रही थी।




























