IPL 10 आज होगी पहली जंग, विस्फोटक बल्लेबाज Chris Gayle पर होगी नजरें

0
30

दुनियाभर में मशहूर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 10 (आईपीएल 2017) की आज 5 अप्रैल से धमाकेदार शुरुआत होने जा रही हैं। बता दें कि आज इस सीजन का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेन्जर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा।

आज जहां एक ओर पिछले साल फाइनल में पहुँचने वाली आरसीबी की दमदार शुरुआत होगी तो साथ ही विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल पर भी सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।

आपको बता दें कि कप्तान विराट कोहली कंधे और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स पीठ में दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। गौरतलब है कि टीम बैंगलोर के बल्लेबाज लोकेश राहुल पहले ही चोट की वजह से इस पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं।

वही दूसरी और टीम सनराइजर्स हैदराबाद में अनुभवी आशीष नेहरा, भुनेश्वर कुमार और बरिंदर सरां पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही हैं।

Today

First Match – IPL 10 (2017)
Royal Challengers Bangalore VS Sunrisers Hyderabad
5 April – Wednesday
Click Here… Live Match Scores…

SHARE

LEAVE A REPLY