Sri Lanka को हराकर, India ने जीता अंडर-19 एशिया कप

0
4

श्रीलंका को फाइनल में 34 रन से हराकर भारत ने अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप जीत लिया हैं। आपको बता दें कि भारत ने ये कारनामा तीसरी बार किया हैं। टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने 8 विकेट पर 273 रन बनाये। श्रीलंका टीम 48.4 ओवर में 239 रन पर ही सिमट गयी।

भारतीय कप्तान अभिषेक शर्मा ने 37 रन देकर चार विकेट लिए। भारत की ओर से शुभमन गिल ने 70 और हिमांशु राणा ने 71 रन जड़े।

आपको बता दें कि भारत ने इससे पहले 2012 और 2014 में इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था।

SHARE

LEAVE A REPLY