IND vs ZIM 2016, 8 विकेट से हारी जिम्बाब्वे, सीरीज भारत के नाम

महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक बार फिर से जीत हासिल कर 2-0 से अजेय बढ़त बनायी हैं। सोमवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। भारत ने जिम्बाब्वे को 139 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त बना ली।

टीम इंडिया के यजुवेंद्र सिंह ने तीन विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच रहे। विलियम्स अंगुली में चोट की वजह से 11वें बल्लेबाज के रूप में मैदान पर नहीं उतरे। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन में टीम जिम्बाब्वे ने 34.3 ओवर में 126 रन पर अपने घुटने टेक दिए। मात्र 127 रन के आसान से लक्ष्य को भारतीय बल्लेबाजों ने महज 26.5 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

आपको बता दें कि अगर टीम इंडिया ने 15 जून को होने वाले तीसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को हरा दिया तो भारतीय टीम की इस अफ़्रीकी देश में लगातार सीरीज जीतने की हैट्रिक पूरी हो जायेगी। गौरतलब है कि इससे पहले भारत ने 2013 और 2015 में जिम्बाब्वे दौरे पर क्लीन स्वीप से सीरीज जीती थी।

indi vs zimbabwe