IND vs WI T20 Match 1st: बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया

0
113

वैस्टइंडीज को टैस्ट सीरीज में उसी की धरती पर 2-0 से हराने के बाद टीम इंडिया अब अनुभवी महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व में दो ट्वंटी-20 मैचों के लिए तैयार है। पहला मैच आज शनिवार को अमेरिका में खेला जाएगा। दूसरा टी20 मैच रविवार को खेल जाना है।

भारत और वैस्टइंडीज के बीच शनिवार और रविवार को अमरीका के फ्लोरिडा में दो ट्वंटी 20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी जिसके लिए दोनों टीमें यहां पहुंच चुकी हैं। दोनों के बीच रिकॉर्ड देखा जाए तो आंकड़ों में वैस्टइंडीज का पलड़ा भारी नजर आता है लेकिन टैस्ट सीरीज की जीत के बाद इस समय भारतीय टीम लय में नजर आ रही है।

भारत और वैस्टइंडीज के बीच अभी तक पांच अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी-20 मैच खेले जा चुके हैं जिनमें से 3 वैस्टइंडीज ने और दो भारत ने जीते हैं।टीम इंडिया इस वर्ष अपनी जमीन पर हुए ट्वंटी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में मुंबई में वेस्टइंडीज के हाथों मिली हार का बदला लेने के लिए मैदान पर उतरेगी।

भारतीय टीम के पास बेहतरीन खिलाड़ियों की कमी नहीं है और टेस्ट सीरीज जीतने के बाद उसका आत्मविश्वास भी काफी ऊंचा है। विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़यिों के लिए प्रारूप में अचानक से बदलाव कुछ चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है लेकिन वे सभी अच्छी फार्म में हैं।

भारत ने हाल ही में आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ ट्वंटी 20 में अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि जून में जिम्बाब्वे के खिलाफ उसने 2-1 से सीरीज जीती थी। भारत की 14 सदस्यीय टीम में सबसे बड़ा बदलाव केवल कप्तानी का रहेगा जिसमें इस बार नेतृत्व विराट के बजाय धोनी के पास रहेगा।

Match :-1st T20I
Date :- 27 August 2016
Teams :- West Indies vs India
Venue :- Central Broward Regional Park, Lauderhill, Florida
Umpires:– Nigel Duguid (WI) and Joel Wilson (WI)

Watch Live Scoreboard….

ind vs wi

SHARE

LEAVE A REPLY