पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में साउथ अफ्रीका ने इंडिया को सात विकेट से हरा दिया और इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।
बता दें कि भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने करियर का पहला टी-20 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया लेकिन वो किसी काम नहीं आया और बेकार ही चला गया।
ज्यां पॉल ड्यूमिनी (नाबाद 68), अब्राहम डिविलियर्स (51), फरहान बेहरादीन (नाबाद 32) और हाशिम अमला (36) की उम्दा पारियों की बदौलत जीत हासिल करते हुए मेहमान टीम ने तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने रोहित तथा कप्तान विराट कोहली (43) के साथ दूसरे विकेट के लिए उनकी 138 रनों की साझेदारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 199 रन बनाए।
रोहित शर्मा ने 66 गेंद में 12 चौके और 5 छक्के लगाए। कल खेले गए मैच में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने कल एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 1000 रन पूरे किए. ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय हैं।
रोहित के आउट होने के बाद सुरेश रैना (14 रन, 8 गेंद, 2 छक्के) ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 20, 12 गेंद, 2 चौका, 1 छक्का) के साथ चौथे विकेट के लिए 22 रन जोड़े।
बता दें कि दूसरा मुकाबला 5 अक्टूबर को कटक में खेला जाएगा।

























