IND vs NZ 2016-2017 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज दौरे पर गए 17 में से 15 खिलाड़यिों को न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी महीने से शुरू होने जा रही घरेलू तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में बरकरार रखा है जिसमें रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भी अपनी जगह कायम रखी है।
विराट कोहली टीम के कप्तान होंगे। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 22 सितंबर से कानपुर में शुरू होगी। अजिंक्या रहाणे टीम के उपकप्तान होंगे। स्टुअर्ट बिन्नी को टीम से रखा गया बाहरन्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी और शार्दुुल ठाकुर को ही बाहर रखा गया है जबकि वेस्टइंडीज दौरे से लौटे शेष 15 खिलाडिय़ों को बरकरार रखा गया है।
कीवी टीम के दौरे की शुरूआत 16 से 18 सितंबर को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर तीन दिवसीय अभ्यास मैच से होगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट कानपुर में 22 से 26 सितंबर तक, दूसरा टेस्ट कोलकाता में 30 सितंबर से चार अक्टूबर तक और तीसरा टेस्ट इंदौर में आठ से 12 अक्टूबर तक खेला जाना है।
भारतीय टेस्ट टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में रहेगी जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ चार टेस्टों की सीरीज में 2-0 से जीत दिलाई थी।
टीम– विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे (उपकप्तान), रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, रिद्धिमान साहा, इशांत शर्मा, रोहित शर्मा, मुरली विजय और उमेश यादव।





























