IND vs NZ: जीत के साथ Kohli ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

0
27

मोहाली में हुए न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे मैच में कोहली के बल्ले से एक शानदार पारी आई और उन्होंने अपने वनडे करियर का 26वां शतक बनाया। विराट कोहली (154*) और कप्तान एमएस धोनी (80) की शानदार पार्टनरशिप से भारत ने तीसरे वनडे में न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से हराकर इस मैच को अपने खाते में दर्ज कर लिया। इस जीत से टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है।

कोहली ने शुरू में मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाया। शुरू में जब वह महज़ छह रन के साथ बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो उस समय मैट हेनरी की गेंद पर रॉस टेलर ने उनका कैच स्लिप में छोड़ दिया था। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा और एक शानदार पारी के साथ मैच का अंत किया।

कोहली ने धोनी के साथ मिलकर 151 रन की साझेदारी की। उसके बाद मनीष पांड्या के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 97 रन जोड़े। ओपनर में उतरे अजिंक्य रहाणे (05) और रोहित शर्मा (13) महज़ 41 रन पर विकेट गिरने के बाद कोहली और धोनी ने ही पुरे मैच को संभाला।

मोहाली में एक और रिकॉर्ड कोहली ने अपने नाम किया है , कोहली वनडे क्रिकेट में घरेलू ज़मीन पर खेलते हुए सबसे तेज़ 3000 रन पूरे करने वाले अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज़ बने. कोहली ने घरेलू ज़मीन पर 3000 रन का आंकड़ा पार करने के लिए 63 मैच लिए. कोहली ने सौरव गांगुली के 70 मैचों में इतने ही रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा। लिस्ट में तीसरे नंबर दक्षिण अफ़्रीका के एबी डिविलियर्स हैं। डिविलियर्स ने अपने घरेलू मैदान पर 3000 रन पूरे करने के लिए 71 वनडे लिए हैं।

विराट ने वनडे मैचों में पूरे किए अपने 26 शतक। भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने रविवार को हुए न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपने वनडे कैरियर में 26 शतक पूरे कर लिए हैं। और शतक के मामले में वह दुनिया के चौथे नंबर के बल्लेबाज़ बन गए हैं।

खिलाड़ी   देश शतक औसत
सचिन भारत 49 44.83
पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 30 42.03
जयसूर्या श्रीलंका 28 32.36
कोहली भारत 26 52.87

 

भारत स्कोर बोर्ड

खिलाड़ी  रन गेंदे 4/6
रोहित शर्मा 13 21 2/0
अजिंक्य रहाणे 05 10 1/0
विराट कोहली 154 134 16/1
एमएस धोनी 80 91 6/3
मनीष पांड्या 28 34 3/0

 

kohli

LEAVE A REPLY