Asia Cup 2016: आज भारत की बांग्लादेश से भिड़त, Dhoni पर संशय
आज से एशिया कप 2016 शुरू होने जा रहा है और पहले मुकाबले में भारत की भिड़त बांग्लादेश से होगी। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। लेकिन आपको बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ शुरूआती मुकाबले में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धता पर अभी भी संशय बना हुआ है।
बता दें कि टीम के ट्रेनिंग सत्र के दौरान कल धोनी की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, जिससे बीसीसीआई को उनके बैक अप के रूप में पार्थिव पटेल को बुलाना पड़ा।
बल्लेबाजी क्रम में शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी शीर्ष क्रम में होगी, विराट कोहली अपने तीसरे नंबर पर ही वापसी करेंगे जबकि सुरेश रैना चौथे नंबर पर और धीरे धीरे अपनी लय में वापसी कर रहे युवराज सिंह उनके बाद शामिल होंगे टी20 प्रारूप में जहां तक बल्लेबाजी की बात है तो रविंद्र जडेजा और ‘बिग हिटर’ हार्दिक पंड्या भारत के शीर्ष आठ मजबूत खिलाड़ी पूरे होते हैं। रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमरा से लाइन अप पूरा होता है।
Click Here…Asia Cup 2016 Watch India vs Bangladesh Ist Match Live Scores Updates, full Scoreboard
















