IND vs BAN वनडे सीरीज हारी इंडिया, Dhoni ने किया कप्तानी छोड़ने का फैसला
टीम इंडिया बांग्लादेश से 0-2 से वनडे सीरीज हार गयी है। इस हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बहुत ही चौकाने वाले बयान दिया उन्होंने कहा कि अगर मेरी कप्तानी में टीम गलत दिशा में जाती है तो मई कप्तानी छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हूँ।
उन्होंने कहा कि यदि मेरी कप्तानी छोड़ने से टीम सही दिशा में आगे बढ़ती है तो मुझे कप्तानी छोड़ने में कोई हर्ज नही है, उन्होंने कहा कि मैं टीम में बिना कप्तानी के भी अच्छा खेल सकता हूँ।
मुस्ताफिजुर रहमान (43/6) की शानदार गेंदबाजी और शाकिब हल हसन (51 नाबाद) की पारी की बदौलत बांग्लादेश ने रविवार को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में भारत को छह विकेट से हरा दिया।
मैच में मेजबान बांग्लादेश को 47 ओवरों में 199 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे टीम ने 38 ओवरों में केवल चार विकेट खोकर हासिल किया।
बारिश के कारण मैच को 43.5 ओवर के खेल के बाद रोकना पड़ा और इससे डेढ़ घंटे से भी ज्यादा का समय बर्बाद हुआ। बारिश के कारण जाया हुए समय की भरपाई के कारण इस मैच को प्रति पारी 47 ओवरों का निर्धारित किया गया।
कोहली ने 27 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाया। धवन ने 60 गेंदों की पारी में सात चौके लगाए।


















