India vs Australia T20 Match : क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी
क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खेल प्रेमी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से शुरू होने वाली टी20 क्रिकेट श्रृंखला का सीधा प्रसारण हिंदी में सुन सकेंगे।
जीहाँ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आज यहां एक बयान ने बताया,”भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां होने वाली केएफसी टी20 श्रृंखला का सीधा प्रसारण सीए लाइव एप और क्रिकेट डाट काम डाट एयू के जरिये किया जाएगा।”
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंडियन लिंक मीडिया ग्रुप का हाल ही में करार हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट प्रसारण के 80 साल इतिहास में यह पहला मौका होगा जब हिंदी कमेंट्री का इस तरह से प्रसारण किया जा रहा है।
दरअसल यह फैसला ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय की संख्या में बढोतरी होने के कारण किया गया है।
















