नहीं काम आयी Dhoni की कप्तानी, इंडिया हारी अभ्यास मैच

0
21

कल खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में टीम इंडिया हार गयी। आपको बता दें कि कल के मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी बार कप्तानी की थी। लेकिन उनकी ये कप्तानी काम ना आ सकी पर उन्होंने अपनी पारी से लोगों का दिल जीत लिया।

अंबाती रायडू (100), और कप्तान धोनी (68)* की शानदार पारियों के बावजूद इंडिया-ए को इंग्लैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

कल खेले गए मैच में इंडिया ए ने 5 विकेट पर 304 रन बनाये। जबकि इंग्लैंड एकादश ने सैम बिलिंग्स की 93 रन की पारी की बदौलत 58.5 ओवर में 7 विकेट पर 307 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गेंदबाज कुलदीप यादव ने 60 रन देकर पांच विकेट लिए।

युवराज सिंह ने 56 रन बनाये जिसमे उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके लगाए।

LEAVE A REPLY