India ने Zimbabwe को किया क्लीन स्वीप, Bumrah सबसे आगे निकले

कल बुधवार को खेले गए तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर धोनी ने 3-0 से वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया है। धोनी ने जिम्बाब्वे को 3-0 से वनडे सीरीज में हराया।  बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान पहली बार विदेश में किसी टीम को क्लीन स्वीप किया है।

बता दें कि धोनी ने टीम को जिम्बाब्वे में जीत दिलाकर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।  अब बारी टेस्ट कप्तान और शानदार बल्लेबाज विराट कोहली की है। जिन्हें अगले महीने वेस्टइंडीज जाकर 4 टेस्ट की सीरीज खेलनी है।

इंडिया ने जिम्बाब्वे को तीन मैचों में 9, 8 और 10 विकेट से हराया जिम्बाब्वे को अब तक सात वनडे में दस विकेट से हार मिली. दो दो बार न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और एक बार पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार मिली

बता दें कि टीम इंडिया ने छठी बार किसी टीम को 10 विकेट से हराया हैं। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीसरी बार क्लीन स्वीप किया. इससे पहले 2008-09 और 2011-12 में इंग्लैंड को 5-0 से हराया था।

आपको बता दें कि पहले वनडे में 28 रन देकर 4 विकेट और तीसरे वनडे में 22 रन देकर 4 विकेट लेने वाले बुमराह भारत के पहले गेंदबाज बने जिन्होंने अपने पहले 4 वनडे में दो बार चार विकेट लिया।

बुमराह ने इस सीरीज में 2.98 के इकॉनमी के साथ 9 विकेट लिए। बुमराह ने अब तक खेले गए चार वनडे में 10.63 के औसत से 11 विकेट चटकाए हैं जो पहले चार वनडे में किसी भी भारतीय गेंदबाज से बेहतर आंकड़ा है। इससे पहले विजय भारद्वाज और आर पी सिंह ने 10 विकेट लिए थे।

india vs zimbabwe