दूसरे ही टैस्ट मैच में रोस्टन चेज ने अपने शतक की बदौलत वैस्टइंडीज को भारत के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टैस्ट के 5वें और अंतिम दिन जोरदार वापसी करते हुए मैच ड्रा कराने में सफलता दिलाई।
मैच खत्म होने से 35 मिनट पहले जब ड्रा की घोषणा हुई तो उस समय वैस्टइंडीज का स्कोर 388-6 था और चेज 137 और जेसन होल्डर 64 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। मैच के अंतिम दिन भारत को केवल दो ही विकेट मिल सके।
बता दें कि इससे पहले भारत की पहली पारी में 500 रन के जवाब में वैस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 196 रन बनाकर 304 रन से पिछड़ गई थी। भारत की ओर से मोहम्मद शमी 63-2 और अमित मिश्रा 85-2 ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि इशांत शर्मा 40-1 और रविचंद्रन अश्विन 85-1 को एक-एक विकेट मिला।
दूसरे सत्र में भी वैस्टइंडीज ने 31 ओवर में 104 रन जोड़े जबकि इस दौरान सिर्फ एक विकेट गंवाया। उसके बाद दूसरी पारी में चाय तक 6 विकेट पर 319 रन बनाकर मैच ड्रा कराने की ओर कदम बढ़ाए।






























