दूसरे टेस्ट मैच के लिए किंग्स्टन पहुँची टीम इंडिया

0
11

भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 जुलाई से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए किंग्स्टन पहुँच गयी है। गौरतलब है कि विराट कोहली की अगुआई में भारत ने एंटीगा में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम को 92 रनों से हराया था।

आपको बता दें कि चार मैचों की सीरीज में मेहमान टीम 1-0 से आगे हैं। ओपनर शिखर धवन ने पहले टेस्ट मैच में 84 रन की पारी खेली थी।

टीम इंडिया के हेड कोच अनिल कुंबले, कोहली और धवन ने कारगिल दिवस के मौके पर भारतीय सैनिकों को नमन भी किया। कोहली ने भी ट्वीट किया, ’60 दिन, ऑपरेशन विजय। कारगिल युद्ध के दौरान मैं स्कूल में था। मुझे याद है कि हर परिवार कैसे सैनिकों के दर्द में सहभागी था। हमने उनके लिए दुआएं की और भारतीय होने पर गर्व महसूस किया।

SHARE

LEAVE A REPLY