आपको बता दें कि बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। बता दें कि एक बार फिर से टीम में रविन्द्र जडेजा की वापसी हुई है।
लेकिन इस बार टीम में हरभजन सिंह जगह नहीं बना सके। बता दें कि जडेजा की टीम में वापसी और हरभजन सिंह की टीम से छुट्टी के अलावा टीम में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। टीम में बाकी खिलाड़ी वही है जो श्रीलंका सीरीज के वक्त थे।
टीम में आर अश्विन और इशांत शर्मा को भी शामिल किया गया है। बता दें कि इशांत शर्मा पर एक टेस्ट मैच का प्रतिबंध लगा हुआ है इसलिए इशांत पहला टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। चार टेस्ट मैचों के सीरीज का पहला टेस्ट मैच 5 नवंबर से मोहाली में खेला जाएगा। बाकी के तीन टेस्ट मैच बेंगलुरु, नागपुर और दिल्ली में खेले जाएंगे।
आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज के अंतिम दो मैचों में भी बदलाव करते हुए टीम में उमेश यादव की जगह तेज गेंदबाज श्रीनाथ अरविन्द को जगह दी गयी है।

























