भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नागपुर के जमथा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच को 124 रनों से जीतकर भारत ने 4 मैचों की टेस्ट सीरीज़ को 2-0 से अपने नाम कर लिया।
बता दें कि गेंदबाज अश्विन ने शानदार 12 विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हाशिम आमला और फाफ डू प्लेसी ने हुए अब तक की सीरीज़ की सबसे बड़ी साझेदारी की दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर पूरे 46.2 ओवर बल्लेबाज़ी की। इन दोनों बल्लेबाज़ों के बीच हो रही अच्छी साझेदारी को अमित मिश्रा ने तोड़ा।
अमित मिश्रा ने कप्तान आमला को 39 रन के स्कोर पर आउट किया। उसके बाद मिश्रा ने डू प्लेसी को भी 39 रनों पर वापस पवेलियन भेज दिया।
बता दें कि मैच की शुरूआत में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था। जिसके बाद भारत 215 रन के कुल स्कोर पर आउट होकर वापस लौट गए ।
जिसके बाद भारतीय टीम ने 136 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी में 170 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीके के सामने चौथी पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए 310 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम महज़ 170 रन ही बना सकी।
























