बता दें कि बीसीसीआई ने इंडिया और साउथ अफ्रीका के आखिरी दोनों टेस्ट मुकाबलों के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें विराट कोहली की कप्तानी में पहले टेस्ट मैच से बाहर रहे रोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और स्टुअर्ट बिन्नी को आखिरी दोनों टेस्ट मैचों में शामिल किया गया है।
बता दें कि टेस्ट सीरीज़ का पहला मैच जीतने के बाद दूसरा टेस्ट बारिश के कारण हुआ बर्बाद। भारतीय टीम पहले 2 मुकाबलों के बाद सीरीज़ में 1-0 से आगे है। बाकि बचे दोनों टेस्ट क्रमश: नागपुर और दिल्ली में खेले जाने हैं।
BCCI –
आखिरी 2 टेस्ट के लिए भारतीय टीम:-
विराट कोहली(कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्ये रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धीमन साहा, आर अश्विन, रविन्द्र जडेजा, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, केएल राहुल, स्टुअर्ट बिन्नी, वरूण अरॉन, ईशांत शर्मा और गुरकीरत सिंह मान



























