भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ईडन गार्डन्स में गुरुवार को होने वाला तीसरा टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया और इसके साथ सीरीज साउथ अफ्रीका के नाम कर दी गयी।
बता दें की इडेन गार्डन में होने वाला ये तीसरा टी20 मैच एक तरह की औपचारिकता मात्र थी। सीरीज तो पहले ही साउथ अफ्रीका जीत चुकी थी। क्यूंकि इंडिया पहले और दूसरे दोनों टी 20 मैच साउथ अफ्रीका से हार गयी थी।
मैच अंपायर अनिल चौधरी और विनीत कुलकर्णी तथा मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने चार बार पिच का निरीक्षण किया लेकिन रात साढ़े नौ बजे तीसरे निरीक्षण के बाद उन्होंने आउटफील्ड को खेलने योग्य नहीं पाया और मैच रद्द करने का फैसला सुनाया।
बता दें कि अब 11 अक्टूबर को कानपुर के ग्रीन गार्डन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा। बता दें की इस मैच के लिए बीसीसीआई ने कटक में हुए मैच के दौरान हंगामे को देखते हुए सख्त प्रबंध किये है।




























