भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीन दिन बारिश में बर्बाद होने के बाद आज पांचवा दिन भी बारिश से खराब होता नजर आ रहा है।
आपको बता दें कि बेंगलुरू में आज सुबह से ही हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। जिसकी वजह से मैदान को अब भी ढककर रखा गया है। पहले दिन के खेल के बाद से लगातारा हो रही बारिश ने पिछले 3 दिन का खेल बुरी तरह से बिगाड़ दिया है। बता दें कि चार मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।
इसमें मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 108 रनों से हराया था। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 214 रन बनाए थे। भारतीय टीम पहली पारी की तुलना में अभी भी 134 रन पीछे है।
BCCI –



























