IND vs NZ : इंडिया ने जीता 500वां ऐतिहासिक टेस्ट मैच

0
83

भारतीय टीम ने कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए 500वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में 197 रनों से जीत दर्ज करके टेस्ट में नंबर वन का स्थान हासिल कर लिया है न्यूज़ीलैंड पर इस जीत के साथ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज़ में भारतीय टीम 1-0 की बढ़त बनाने में कामयाब हो गई है

टेस्ट मुकाबले के पांचवे दिन भारतीय गेंदबाज़ों ने जीत की उम्मीद को पूरा करते हुए दिन के खेल के दूसरे सेशन में न्यूज़ीलैंड की टीम को ऑल-आउट कर जीत का परचम लहरा दिया.आखिरी दिन के खेल में पहली कामयाबी रविन्द्र जडेजा ने रॉन्ची का बड़ा विकेट झटककर टीम को दिलाई

दूसरी पारी में अश्विन ने 6, जडेजा ने 1 और शमी ने 2 विकेट हासिल किए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पुजारा और विजय के अर्धशतक की मदद से पहली पारी में 318 रन बनाए थे जिसके जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम पहली पारी में कोई खास कमाल नहीं कर पाई और जडेजा के 5 विकेट के आगे 262 रनों पर पस्त हो गई पहली पारी के बाद भारतीय टीम को अहम 56 रनों की बढ़त मिली जिसका फायदा उठाते हुए भारतीय बल्लेबाज़ों ने दूसरी पारी में भी अपना जलवा बरकरार रखा और मेहमान न्यूज़ीलैंड के सामने विशाल 377 रन बनाकर 434 रनों का बड़ा लक्ष्य देकर चौथे दिन, दूसरे सेशन के बाद अपनी पारी घोषित कर दी

इस अहम जीत के साथ ही भारतीय टीम 3 टेस्ट मुकाबलों की सीरीज़ में 1-0 से आगे हो गई है. भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच अगली टक्कर कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में 30 सितंबर से होगी

Ind vs NZ भारतीय टीम ने 197 रनों से जीता 500वां ऐतिहासिक टेस्ट, सीरीज़ में टीम इंडिया 1-0 से आगे.

 

CLICK HERE..WATCH IND vs NZ 1ST TEST MATCH LIVE SCORES UPDATE

india

LEAVE A REPLY