IND vs NZ दूसरे वनडे मैच में भी नहीं खेलेंगे Suresh Raina

0
50

भारतीय वन डे टीम से लगभग एक साल से बहार चल रहे शानदार बल्लेबाज सुरेश रैना की वापसी पर फिर ग्रहण लग गया है। वायरल बुखार के चलते न्यूजीलैंड  के  खिलाफ चल रही सीरीज के पहले वनडे से बाहर होने के बाद रैना मंगलवार को टीम इंडिया से न सिर्फ जुड़ गए बल्कि उन्होंने हाथ में बल्ला भी उठा लिया।

धोनी की दिक्कत यह होती कि धर्मशाल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले केदार जाधव को रैना के लिए कैसे नज़र अंदाज़ किया जाए। फिलहाल दोनों के लिए कोई परेशानी खड़ी नहीं होने जा रही है। देर शाम बीसीसीआई  की मेडिकल टीम ने साफ़ कर दिया कि रैना बुखार से जरूर उबर गए हैं, लेकिन जिस तरह की मैच फिटनेस चाहिए। अभी वह उस स्तिथि में नहीं हैं।

फिलहाल अभी रैना के स्थान पर टीम में किसी को नहीं रखा गया है। वह टीम से जुड़े रहेंगे। रैना ने पहले काफी देर तक जयंत और केदार के समक्ष बल्लेबाज़ी की। उन्होंने कोच अनिल कुंबले और संजय बांगड़ा से थ्रो डाउन भी लिया।

लेकिन जब माध्यम गति के गेंदबाज़ धवल कुलकर्णी  ने उन्हें कुछ गेंदे डालीं तभी पता चल गया की वह अभी खेलने की स्तिथि में नहीं हैं। उन्होंने धवल की कुछ ही गेंदे खेली और नेट सत्र का अंत कर दिया। नेट सत्र के दौरान इन खिलाडियों के अलावा नेट प्रैक्टिस करने वालों में मनदीप सिंह और अक्षर पटेल भी रहे।

suresh-raina

SHARE

LEAVE A REPLY