IND vs NZ 4th ODI: धोनी के घरेलू मैदान में हारी टीम इंडिया

0
24

Ind vs Nz 4th Odi Match: न्यूजीलैंड ने बुधवार को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में भारत को 19 रनों से हरा दिया। इसी के साथ किवी टीम ने सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। किवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 261 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन मेजबान टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 48.4 ओवरों में 241 रनों पर ही ढेर हो गई।

ओपनर में उतरे मार्टिन गुप्टिल ने अर्धशतक की पारी खेलने के बाद पेसर गेंदबाज़ टिम साउदी की धारदार गेंदबाज़ी की बदौलत न्यूज़ीलैंड ने भारत को 19 रन से हरा दिया और इस मैच को अपने खाते में दर्ज कर लिया। भारत की और से ओपनर उतरे अजिंक्य रहाणे(57) ने ही सबसे ज़्यादा रन बनाए और विराट कोहली तो 45 रन पर ही ढेर हो गए। अक्षर पटेल भी महज़ 38 रन का सहयोग करते हुए पवेलियन लौट गए।

धवल कुलकर्णी (25)* ने आखिरी ओवरों में कुछ अच्छे शॉट खेलकर विपक्षी टीम की धड़कनों को बढ़ा दिया. उन्होंने उमेश यादव (7)* के साथ अंतिम विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी कर मैच को रोमांचक मोड़ दे दिया, लेकिन वह भारत को जीत नहीं दिला सके. एमएस धोनी से दर्शको को काफी उम्मीदें थी लेकिन धोनी ने दर्शको को निराश कर दिया और महज़ (11) रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली और रोहित शर्मा (11) रन के कुल योग पर पवेलियन लौट गए. इसके बाद अजिंक्य रहाणे (57) ने विराट कोहली (45) के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़ टीम को संभाला, लेकिन इन दोनों के जाने के बाद भारतीय टीम पूरी तरह से बिखर गई।

न्यूज़ीलैंड टीम की ओऱ से साउदी ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए. जिम्मी नीशम और ट्रेंट बाउल्ट को दो विकेट मिले. ईश सोढ़ी और मिशेल सैंटनर को एक-एक विकेट मिला. और इसी के साथ न्यूज़ीलैंड ने सात विकेट पर 260 रन का लक्ष्य भारत टीम के सामने रखा।

ind-vs-nz

LEAVE A REPLY