Team India को लगा बड़ा झटका, Suresh Raina हुए बाहर

0
69

IND vs NZ 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच से पहले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित पूरी टीम को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज सुरैश रैना बुखार के चलते वनडे सीरीज के पहले मैच से बाहर हो गए हैं।

इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने दी हैं। भारतीय क्रिकेेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि रैना बुखार से उबर रहे हैं और इसलिए वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाएंगे।

गौरतलब है कि रैना ने अपना आखिरी वनडे अक्टूबर 2015 में खेला था। रैना को एमएसके प्रसाद की अगुवाई में नई राष्ट्रीय चयन समिति ने पहले तीन मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया था।

आपको यह भी बता दें कि टीम इंडिया के लिए यह मैच ऐतिहासिक होने वाला हैं। क्योंकि इंडिया का ये 900वां वनडे मैच होगा। टेस्ट सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत धर्मशाला से करने जा रही हैं।

suresh-raina

click here…watch ind vs nz 1st odi live scores update

LEAVE A REPLY