वनडे और टी20 फॉर्मेट से भी कप्तानी छोड़ने का फैसला ले चुके भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज मंगलवार को होने जा रहे इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में आखिरी बार कप्तानी करते नजर आएंगे।
धोनी की अगुवाई में इंडिया ‘ए’ टीम ब्रेबॉर्न स्टेडियम में मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में उतरेगी और इस मैच में आज आखिरी बार धोनी की कप्तानी देखने को मिलेगी।
आपको बता दें कि बीते सप्ताह धोनी ने वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर क्रिकेट की दुनियां से जुड़े सभी लोगो को एक बड़ा झटका दिया था।
सुप्रीम कोर्ट के बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को बर्खास्त करने के बाद इस मैच का आयोजन हो रहा हैं। पहले डे-नाइट अभ्यास मैच की कप्तानी धोनी करेंगे जबकि 12 जनवरी को दूसरे अभ्यास मैच में रहाणे के हाथो में टीम की कमान होगी।
संभावित टीम (इंडिया ‘ए’)
शिखर धवन, मनदीप सिंह, अबांती रायडू, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, संजू सेमसन, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, आशीष नेहरा, मोहित शर्मा और सिद्धार्थ कौल।

























