India vs England Test Series – इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के आखिरी बचे तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का चुनाव हो गया हैं। घोषित हुई 16 सदस्यीय टीम में चोट से उभरकर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई हैं।
तो वही दूसरी शानदार बल्लेबाज गौतम गंभीर टीम से बाहर हो गए हैं। टीम में मुरली विजय और केएल राहुल ने टीम में जगह बना ली हैं। गंभीर इस समय वायनाड में राजस्थान के खिलाफ दिल्ली टीम की कप्तानी कर रहे है।
भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता मे खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहले पारी में पांच विकेट झटके थे। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच मोहाली में 26 नवंबर से खेला जायेगा।
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मैन ऑफ़ द मैच रहे कप्तान विराट कोहली आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर आ गए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में कोहली पहले स्थान पर हैं।


























