Ind vs Eng 1st Test Match राजकोट में चल रहे इंग्लैंड के खिलाफ ओपनर मुरली विजय (126) और चेतेश्वर पुजारा (124) के शानदार शतक से भारत ने पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड का करारा जबाब दिया है। इंग्लैंड ने पहली पारी में एक अच्छा- ख़ासा स्कोर बनाया था। तीसरे दिन में विजय और पुजारा ने शानदार शतक बनाकर इंग्लैंड को मुँह तोड़ जबाब दिया।
और साथ ही दोनों बल्लेबाज़ों ने दूसरे विकेट के लिए 209 रन की आकर्षक साझेदारी कर इंग्लैंड को सुबह दूसरे ओवर में अनुभवी बल्लेबाज़ गौतम गंभीर (29) को आउट करके मिली सफलता का फायदा नहीं उठाने दिया। लेकिन अभी भी भारतीय टीम इंग्लैंड के पहली पारी में बनाए 537 रन में से 218 रन पीछे है। पुजारा इससे पहले भी इंग्लैंड के खिलाफ तीन बार शतक लगा चुके हैं।
पुजारा ने 2012-13 सीरीज के दौरान नाबाद 206 और 135 रन की शानदार पारी खेली थी। पुजारा के आउट होने के बाद क्रीज़ पर उतरे कप्तान विराट कोहली को शुरू में जमकर मेहनत करनी पड़ी। कोहली अभी भी 26 रन पर नाबाद हैं। विजय और पुजारा की जोड़ी भारत टीम की 10 सालों में सबसे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप करने वाली जोड़ी बन गई है।
विजय और पुजारा ने एक साथ 32 पारियां खेली हैं। जिसमे दोनों ने मिलकर 65.03 की औसत से 2081 रन जोड़े हैं। देखा जाए तो टेस्ट मैचों के मामले में पिछले 10 सालों में विजय और पुजारा के बाद रहने और कोहली की दूसरी सबसे सफल जोड़ी है। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर अब तक 25 पारियों में 63.61 की औसत से 1579 रन जोड़े हैं।



























