Ind vs Eng: टेस्ट मैच के लिए PM Narendra Modi को मिला निमंत्रण

0
25

इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाला पहला टेस्ट मैच जो की 9 नवंबर को राजकोट में होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा गया है। सौराष्ट्र क्रिकेट चाहता है कि मोदी जी इस मैच में मुख्य अतिधि के रूप में मैच देखने आएं।

इंग्लैंड टीम भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। एससीए के मीडिया मैनेजर हिमांशु शाह ने कहा हम सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक ख़ास बात है कि  एससीए पहली बार टेस्ट मैच का आयोजित करेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से मोदी के टेस्ट मैच में आने के अभी कोई भी सुचना नहीं मिला है।

राजकोट में 9 से 13 नवंबर को पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में 17 से 21 नवंबर के बीच होगा। तीसरा टेस्ट मैच 26 से 30 नवंबर तक मोहाली में होगा, जबकि चौथा टेस्ट 8 से 12 दिसंबर तक मुंबई में और पांचवां और आखिरी टेस्ट 16 से 20 दिसंबर तक चेन्नई में खेला जाएगा।

बीसीसीआई ने नए मुख्य कोच अनिल कुंबले और टेस्ट कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें इंग्लैंड और भारत के अतीत के मैचों के बारे में उन्होंने अपने विचार रखे हैं।

modi-ji

 

SHARE

LEAVE A REPLY