ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच के दौरान टीम इंडिया ने बेहद ख़राब और शर्मनाक प्रदर्शन किया हैं। दरअसल, टीम इंडिया पहली पारी में 105 रनों पर ढेर हो गई।
बता दें कि कोहली की कप्तानी में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम इंडिया महज 105 रनों पर ऑलआउट हो गई हो। आज पुणे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने अपने आखिरी 7 विकेट 11 रन पर खो दिए हैं।
टीम इंडिया का अब तक का यह उसका सबसे खराब प्रदर्शन हैं। आंकड़े बताते हैं किइससे पहले भारत का सबसे खराब प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी 1990 में क्राइस्टचर्च टेस्ट में रहा था, जब 18 रन पर इतने विकेट उसने खो दिए थे।



























