साल 2015 की सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ के निर्माताओं के घर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। जी हां, मीडिया में आई खबरों के मुताबिक बाहुबली के निर्माता सोभू यरलागद्दा और प्रसाद देवीनेनी के ऑफिस, घर और प्राइवेट प्रोपर्टी पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है।
खबरों की मानें तो उनके यहां 500 और 1000 के करीब 60 करोड़ नोट थे। तेलगु इंडस्ट्री में सभी इस रेड़ से काफी चौंक गए हैं। प्रधानमंत्री के 500 और 1000 के नोट बैन करने के बाद यह पहली रेड है।
अब इस फिल्म की सीक्वल ‘बाहुबली द कंक्लूजन’ (बाहुबली 2) भी अगले वर्ष अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म में प्रभास के अलावा राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, सत्यराज, तमन्ना भाटिया और राम्या कृष्णन भी अहम भूमिका में होंगे। फिल्म 28 अप्रैल 2017 को रिलीज होगी।


























